जयपुर में पहला और अनोखा ‘जयपुर चाय फेस्टिवल’ होने जा रहा है। शहर के सी-स्कीम स्थित केके स्क्वायर में ‘जयपुर चाय फेस्टिवल’ का मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम किया गया, जिसमें शहर के 100 से ज्यादा चाय प्रेमी और एंटरप्रेन्योर शामिल हुए। कार्यक्रम की मेजबानी शहर की जानी-मानी कुकिंग राइटर और एंटरप्रेन्योर सुषमा केके ने की। उन्होंने चाय बनाने की विभिन्न विधियों और इससे जुड़े रोचक पहलुओं की जानकारी साझा की। चाय से जुड़े दिलचस्प किस्से किए साझा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध कुकिंग शेफ समीर गुप्ता रहे। उन्होंने चाय से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हुए बताया कि आमतौर पर चाय पीने के आयोजनों को ‘हाई-टी’ क्यों कहा जाता है। शेफ समीर ने बताया कि ब्रिटिश काल में क्वीन एलिजाबेथ शाम के समय अपने उच्च-स्तरीय मित्रों के साथ चाय पर मिलने जाती थीं। धीरे-धीरे उनके इस आयोजन को ‘हाई-टी’ कहा जाने लगा और बाद में उच्च वर्ग ने भी अपने चाय आयोजनों को इसी नाम से पहचान देना शुरू कर दिया। चाय फेस्टिवल इससे जुड़े बिजनेस ओनर्स के लिए एक विशेष मंच कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जयपुर चाय फेस्टिवल के विचार की सराहना की और चाय से जुड़े अपने अनुभव और मजेदार किस्से साझा किए। इस मौके पर लाइव चाय निर्माण का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को खासा आकर्षित किया। जयपुर चाय फेस्टिवल की आयोजक मोना शर्मा ने बताया कि यह फेस्टिवल जयपुर के चाय प्रेमियों और चाय से जुड़े स्टार्टअप बिजनेस ओनर्स के लिए एक विशेष मंच होगा। इसमें देशभर के चर्चित चाय स्टार्टअप्स के ओनर्स, चाय के साथ परोसे जाने वाले फूड, चाय का बिजनेस कैसे शुरू करें और उसे ब्रांड कैसे बनाएं-जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस आयोजन से राजस्थान सरकार के स्टार्टअप डिपार्टमेंट ‘आई-स्टार्ट’ और पर्यटन विभाग को भी जोड़ा जा रहा है। चाय स्टार्टअप्स को पैनलिस्ट्स ने किया सम्मानित सह-आयोजक शशांक वर्मा ने कहा कि चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला और सबसे जरूरी पेय है। जयपुर चाय फेस्टिवल के दौरान सफल चाय स्टार्टअप्स को पैनलिस्ट्स की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही चाय पर आधारित कॉन्सर्ट, टॉक शो और देश-विदेश के चर्चित चाय ब्रांड्स के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा।


