श्री-राम मंदिर में मूर्ति स्थापित करने का मामला सुलझा:स्थापना से पहले मूर्तियों का अन्नाधिवास किया, 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा

अजमेर की ज्ञान विहार कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में पुरानी प्रतिमाओं को हटाकर नई मूर्तियां स्थापित करने का विवाद सुलझ गया है। मंदिर में 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है। 5 फरवरी को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर में नई प्रतिमाएं लगाने के भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 17 नई प्रतिमाएं लगाई जा रही है। पुलिस ने भी शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को पाबंद किया है। राम मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपचंद श्रीया ने बताया कि ज्ञान विहार में श्री राम मंदिर है। जिसकी राम मंदिर सेवा ट्रस्ट भी बनी हुई है। मंदिर में करीब 2 से 3 मूर्तियां खंडित हो गई थी। इसके बाद ट्रस्ट की बैठक हुई और उसमें मूर्तियां बदलने का निर्णय लिया गया। जिस पर ज्ञान विहार कॉलोनी के लोगों से नई मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन अब मामले में सहमति हो गई है। 7 तारीख को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले 5 फरवरी को कलश यात्रा भी निकल जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में 17 नई प्रतिमाएं लगाई जा रही है। मूर्तियां मंदिर परिसर में पहुंच चुकी हैं और परंपरा के अनुसार उन्हें अन्नाधिवास के लिए रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *