किशोर-युवकों की पिटाई की, सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

कोरबा| बालको प्लांट में अनाधिकृत रूप से किशोर समेत घुसे युवकों को पकड़कर बेरहमी से पिटाई के मामले में आरोपी सुरक्षा कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालकोनगर थाना अंतर्गत परसाभाठा वार्ड निवासी एक किशोर के साथ कुछ युवक दीवार पार कर बालको प्लांट परिसर में घुस गए थे। अनाधिकृत रूप से प्लांट में घुसने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंपने की बजाए सुरक्षा कर्मियों ने डंडे-लाठी से बेरहमी से पिटाई की थी। बाद में उन्हें दूर जंगल ले जाकर छोड़ दिया था। किशोर के घर पहुंचने पर परिजन को घटना का पता चला, जिसके बाद बालको थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच की, जिसमें 5 सुरक्षा कर्मियों के नाम सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने बलवा की धारा जोड़ते हुए उनकी गिरफ्तारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *