पाली | पाली विकासखंड के हरदीबाजार तहसीलदार विष्णुप्रसाद पैकरा और पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में मतदान के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने शनिवार को नगर में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक, शिव मंदिर चौक, नया बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर, व्यवहार न्यायालय चौक, अटल चौक समेत गलियों तक पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आमजन से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे समेत एएसआई पुरुषोतम उईके, अशोक खांडेकर, समेदास, प्रधान आरक्षक हिरावन सरोते, आरक्षक क्रमश: दीपक खांडेकर, जकारियश टोप्पो, संतोष कुमार तिवारी, नारायण कश्यप, अनिल कुर्रे, विवेक तिर्की, मनोज मार्कण्डेय, महिला आरक्षक इंदु राजपूत, सुषमा शामिल थे।


