दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत और दो लोग गंभीर

पाली| पाली नगर के हाई स्कूल चौक से केराझरिया रोड पर स्थित गायत्री मंदिर के पास रविवार शाम दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक तेंदूभाठा निवासी जयकिशन पटेल की मौत हो गई। वह अपने साथी देव कुमार के साथ रतनपुर से गांव लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार केराझरिया निवासी अजय अगरिया व प्रमोद दास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डायल 112 व 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने पाली अस्पताल पहुंचाया, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *