बैतूल में 14 साल की नाबालिग ने की आत्महत्या:साड़ी से बनाया फंदा, कुछ समय पहले छोड़ी थी पढ़ाई, पिता ने फंदे से उतारा

बैतूल के गंज थाना क्षेत्र के कुम्हार टेक गांव में मंगलवार रात एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने बालिका को घर के अंदरूनी कमरे में दुपट्टे से झूलता पाया। पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 9:30 बजे मिली। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रात करीब 11:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। पांचवीं कक्षा में थी, कुछ समय पहले छोड़ी पढ़ाई
पुलिस के अनुसार, बालिका पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी और कुछ समय से उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। घटना के समय उसकी मां भट्टे पर काम करने गई थीं, जबकि पिता मवेशी चराने जंगल गए थे। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और घर में एक छोटा भाई भी है। घर लौटने पर पिता ने ही उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बालिका ने घर में ही साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगाई थी। परिजनों ने बताया कि उसने कभी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की थी। गंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *