गोतस्कर शहर में पैदल घूम रहे VIDEO:गाय को पैदल ले जाता दिखा, एक व्यक्ति ने विरोध किया तो गाय को छोड़ कर भागे

अलवर श्हर से गोतस्करी कम नहीं हो पा रही। पहले पिकअप लेकर आने वाले तस्कर अब पैदल गायों को हांक कर ले जाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार सुबह करीब 5 बजे सामने आया है। शहर के जुबली बास के पास से तड़के 5 बजे के आसपास दो युवक गायों को हांक कर ले जा रहे थे। तब पास ही रहने वाले व्यक्ति ने देखकर पूछा तो तस्कर बोले कि गायों को गोशाला ले जा रहे हैं। इसके बाद टोकाटाकी की तो तस्कर गायों को छोड़कर फरार हो गए। जुबली बास के निवासी वरुण विरमानी से जानिए पूरी घटना स्कीम दो निवासी पशु प्रेमी परिवार के सदस्य वरुण विरमानी ने बताया कि वह तड़के चार बजे उठा था। सुबह थोड़ा बहुत घूमने के बाद वापस आया तो घर के पास दो युवक गायों को पैदल ले जाते दिखे। उनमें से एक युवक से पूछा कि गायों को कहां ले जा रहे हो। तब वह बोला कि गो शाला लेकर जा रहे हैं। आगे कुछ और गाय खड़ी हैं। उन सबको एक साथ लेकर जाएंगे। यह कहकर तस्कर गायों को आगे ले जाने लगे। तब विरमानी ने कहा कि मुझे बताओ कहां लेकर जा रहे हो। वह स्कूटर से उनके पीछे चले तो तस्कर गायों को छोड़कर दाऊदपुर की तरफ भाग गए। तब पता चलाकि अलवर शहर में सुबह-सुबह तस्कर गायों पैदल लेकर जाने लगे हैं। पहले यही तस्कर पिकअप लेकर आते थे। देर रात गोवंश को पिकपअ में पटक ले जाते थे। अब तस्कर पैदल आते हैं। चालाकी से गोवंश की तस्करी करने में लगे है। इस मामले की पुलिस को शिकायत कर दी है। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना कि सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *