नारायणपुर| कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में उपस्थित नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों द्वारा बिजली, सड़क, हैंडपंप, राजस्व पट्टा, निर्माण कार्य, स्कूल भवन, भुगतान, भूमि आवंटन सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।


