झाबुआ के रामा CHC में मरीजों के बेड पर कुत्ते:VIDEO, इमरजेंसी वार्ड में नहीं मिले डॉक्टर-नर्स

झाबुआ जिले के रामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मरीजों के लिए रखे गए बिस्तरों पर आवारा कुत्ते बैठे दिखाई दे रहे हैं। मरीज ने बनाया वीडियो यह वीडियो रविवार को अस्पताल पहुंचे एक मरीज ने बनाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उस समय अस्पताल में न तो कोई स्टाफ नर्स मौजूद थी और न ही कोई डॉक्टर अपने चैंबर में नजर आया। इमरजेंसी चैंबर खुला, कुर्सी खाली अस्पताल का इमरजेंसी डॉक्टर चैंबर खुला हुआ था, लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं था। रामा CHC इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 47 के पास स्थित है, जहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर और स्टाफ की गैरमौजूदगी गंभीर मरीजों के लिए खतरा बन सकती है। BMO ने सवालों से बचने की कोशिश की मामले को लेकर जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) शैलेश बबेरिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने पहले इंदौर में मीटिंग में होने की बात कही। इसके बाद वायरल वीडियो और अस्पताल की स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ‘आवाज नहीं आ रही’ कहकर फोन काट दिया। पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पहले भी एम्बुलेंस देरी और लापरवाही की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हो पाया है। अस्पताल में साफ-सफाई और सुरक्षा की कमी के कारण कुत्तों का वार्ड तक पहुंचना मरीजों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *