रायगढ़ में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट:किराए के मकान में बाहर से लड़कियां बुलाते, रात में पुलिस ने मारा छापा, 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में किराए का मकान लेकर पति-पत्नी सेक्स रैकेट चला रहे थे। इनके द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में दबिश दी और मौके से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में राहुल यादव 26 साल अपनी पत्नी के साथ देह व्यापार चला रहा है। जिसके बाद मामले की जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर साइबर, कोतवाली की टीम बनाया गया और सीएसपी ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। जिसके बाद पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान में दबिश दी।
मौके पर आपत्तिजनक सामग्री मिले
जहां मौके पर राहुल यादव व उसकी पत्नी और बाहर से बुलाई गई दो अन्य युवतियां मिली। इसके बाद मकान की तालाशी लेने पर वहां कुछ मात्रा में कंडोम मिले। पुलिस ने जब पूछताछ किया, तो आरोपी ने बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार चलाना स्वीकार किया।
यूपी से आकर किराए के मकान में रह रहा था
उसने बताया कि वह मुलतः 299/3-ए र्नई बैरहना इलाहाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पिछले करीब 3 माह से यहां किराए के मकान में रहता। पुलिस ने वहां से आपत्तिजनक सामाग्री के साथ ही 2 मोबाइल और 2 हजार नगदी रकम जब्त किया है। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
मोबाइल में स्टेट्स लगाता था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल यादव ग्राहक की तालाश में अपने मोबाईल पर स्टेट्स लगाता था। जिसमें 800-2500 तक के दाम लिखे होते थे। जिसे देखकर ग्राहक उससे संपर्क करते थे। वहीं उनके साथ मकान में मिली लड़किया रायगढ़ की लोकल रहने वाली बताई जा रही है।
2 दिन पहले भी पकड़ाए
पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत 2 दिनों 2 बड़ी कार्रवाई की है। जहां पहली कार्रवाई रविवार की रात को केलो विहार कॉलोनी में की गई थी। यहां भी आरोपी के द्वारा किराए का मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसमें पुलिस ने आरोपी व एक ग्राहक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार की रात को दूसरी कार्रवाई शिवा नगर क्षेत्र में की गई।
पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साईबर अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शिवा नगर में एक पति-पत्नी के द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने दबिश दी और वहां से दो बाहर से आयी हुई लड़कियां मिली। मामले में पति-पत्नी को आरोपी बनाया गया है और आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *