नारनौल में बस में महिला यात्री का पर्स चोरी:राजस्थान के सिंघाना की रहने वाली, कोटपुतली से आ रही, 50 हजार नकद व आभूषण गायब

हरियाणा के नारनौल में थाना नांगल चौधरी क्षेत्र में रोडवेज बस में यात्रा के दौरान एक महिला के पर्स से नकदी व आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के सिंघाना की रहने वाली कुंती सैनी ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते कल वह कोटपुतली से नारनौल जाने के लिए दोपहर करीब 1:15 बजे रोडवेज बस में सवार हुई थी। बस में थी भीड़ बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसे सीट नहीं मिली और वह अपने बच्चे व सामान के साथ खड़े होकर यात्रा कर रही थी। जब बस नांगल चौधरी पहुंची और एक सीट खाली हुई तो वह बैठ गई। 50 हजार मिले गायब सीट पर बैठते ही जब उसने अपना पर्स संभाला तो पर्स की चैन खुली हुई थी। पर्स चेक करने पर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, कान का एक टॉप्स, करीब 2 से 3 हजार रुपये अतिरिक्त नकद सहित अन्य सामान गायब मिला। बस से नीचे उतारने की दी धमकी चोरी का एहसास होते ही उसने शोर मचाया और तुरंत बस चालक व परिचालक को घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि चालक व परिचालक ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे चुप रहने को कहा। यहां तक कि बस से नीचे उतारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह डर गई और चुप हो गई। मामला दर्ज इसके बाद पीड़िता ने अपने पति व भाई को घटना की सूचना दी और थाना नांगल चौधरी पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *