पाली में दिनदहाड़े घर में घुसी अंजान महिला:चोरी की नीयत से घर में घुसने का आरोप, पुलिस को सौंपा

पाली में बुधवार को एक अनजान महिला दिनदहाड़े किसी के घर में घुस गई। फर्स्ट फ्लोर पर खड़े लोगों की नजर पड़ी तो नीचे आए। महिला घबरा गई और ज्यादा कुछ नहीं बोल पाई। ऐसे में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ऐसी ही एक महिला घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे भी लोगों ने रोका और पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि चोरी की नीयत से महिला घर में घुसी।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के भैरूघाट भलावतों का बास में रहने वाले धनराज पुत्र मदनराज का परिवार बुधवार सुबह मकान के फर्स्ट फ्लोर पर था। इस दौरान एक अंजान महिला उनके घर का दरवाजा खुला होने पर अंदर घुस गई और इधर-उधर घूमने लगी। फर्स्ट फ्लोर पर खड़े धनराज के बेटे की नजर पड़ी तो तुरंत नीचे आया और महिला को घर में आने के बारे में पूछताछ इस पर वह घबरा गई। उनकी सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद कुम्हारों का निचला बास में भी एक संदिग्ध महिला काफी देर से बैठी नजर आई। पूछताछ में मोहल्ले के लोगों का वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। ऐसे में मोहल्लेवालों ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *