छिंदवाड़ा में सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल:2 माह से वेतन अटका, तीसरे महीने का भी भुगतान नहीं

छिंदवाड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी लंबित वेतन और नियमितीकरण की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है और तीसरे माह का भुगतान भी अटका हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले दिए गए इस ज्ञापन में कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के साथ-साथ वरिष्ठता के आधार पर रिक्त चतुर्थ श्रेणी पदों पर समायोजन की मांग की। साथ ही रोज के वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर रिक्त संविदा पदों पर भर्ती किए जाने की मांग भी रखी गई। संघ की प्रदेश महामंत्री नीरज वाल्मीकि ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया गया और न ही उनकी समस्याओं पर सुनवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *