छतरपुर में बादल छाए, रात का तापमान 11.6℃:विजिबिलिटी रही 200 मीटर, मौसम विशेषज्ञ बोले- दिन का तापमान गिर सकता हैं

छतरपुर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का था, जिसे सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 1 डिग्री घटकर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार सुबह से ही शहर में घना कोहरा छाया हुआ है और हल्की ओस गिर रही है। बुधवार सुबह 9:30 बजे तक आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूरज नहीं निकला। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कोहरा छंटने के बाद सुबह 11 से 12 बजे के बीच सूरज निकल सकता है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बादल छंटने पर आज दिन का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शहर में आज सुबह आद्रता 98 प्रतिशत और विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को बताया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। आगामी दिनों में बादल छंटने और मौसम साफ होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने और ठंड में कमी आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होती है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *