छिंदवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद के जिला रक्षा प्रमुख रविराज पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। बुधवार को परासिया रोड पर जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया। 18 दिसंबर की शाम काले रंग की फोर्ड कार में सवार कुछ युवक एक ढाबे के सामने आकर रुके। किसी बात को लेकर ढाबा संचालकों और कार सवार युवकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने चाकूनुमा हथियार निकालकर हमला कर दिया। हमले में राजा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य युवक के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि घटना के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। वे कभी भोपाल तो कभी इंदौर में छिपते फिर रहे थे। पुलिस ने इनके बैंक खाते सीज कर दिए थे। मंगलवार को आरोपियों के रावणवाड़ा स्थित घर लौटने की सूचना मुखबिर से मिली, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार 4 फरवरी को परासिया रोड पर जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया गया। यह खबर भी पढ़ें
विश्व हिंदू परिषद के रक्षा प्रमुख को लाठी-डंडों से पीटा छिंदवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद के जिला रक्षा प्रमुख को लाठी से पीटा, लातें मारीं। जब वह भागने की कोशिश करने लगा तो उसे पकड़कर और पीटा। युवक को नागपुर रेफर किया गया है। मामला बुधवार शाम का है। आज मारपीट करने का 1 मिनट 9 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…


