16-दिन पहले रची थी पति के मर्डर की प्लानिंग:परिजनों को अफेयर के बारे में पता था; पढ़ाई का बहाना कर बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी

लव अफेयर के चलते अंजलि ने पति आशीष की अपने बॉयफ्रेंड संजय और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करवा दी। मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पूछताछ में सामने आया अंजलि के परिजनों को मालूम था कि उसका अफेयर संजय के साथ चल रहा है। शादी के बाद भी अंजलि ने भी संजय से मिलने के लिए श्रीगंगानगर में आगे की पढ़ाई का बहाना बना कर आशीष को झांसे में लेने की कोशिश की थी। लेकिन, आशीष ने साफ मना कर दिया। इस बात से अंजलि नाराज थी और उसने यही बात संजय को भी बताई थी। इसके बाद 16 दिन पहले मायके गई अंजलि ने संजय के साथ मिलकर अपने पति आशीष की हत्या का प्लान बनाया। डंडों से आशीष के सिर पर वार किए, इसके बाद भी नहीं मरा तो मफलर गला घोंट दिया गया। युवती 2 दिन की रिमांड पर एसपी अमृता दुहन ने बताया- 30 जनवरी की रात को श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र के गांव 01 केएलएम से गुजरने वाली सड़क पर आशीष कुमार (27) की हत्या के मामले में पत्नी अर्जु उर्फ अंजली (23), उसके प्रेमी संजय उर्फ संजू (25) निवासी जगदंबा कॉलोनी (श्रीगंगानगर), रोहित उर्फ रॉकी (20) सादुलशहर और बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) जगदंबा कॉलोनी को गिरफ्तार किया। मामले में जांच जारी है। वहीं अनूपगढ़ सीओ प्रशांत कौशिक ने बताया- आरोपियों में युवकों को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है, जबकि युवती को 2 दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में जो भी सामने आएगा उसका खुलासा जल्द करेंगे। लड़की के परिजनों को अफेयर का मालूम था पूछताछ में सामने आया- पिछले 6-7 साल से अंजली अपने बॉयफ्रेंड संजय के साथ रिलेशनशिप में थी। संजय, अंजली की रिश्तेदारी में ही है। आशीष ने साइंस में बीएससी की थी जबकि अंजली बीए पास थी। शादी से पहले अंजली और संजय श्रीगंगानगर में एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और रिलेशनशिप में आ गए। दोनों मिलते-जुलते रहते थे। इस बात का पता अंजली के परिजनों को भी था। 3 महीने महीने पहले अंजली के परिजनों ने उसकी शादी रावला के रहने वाले आशीष से कर दी। अंजली सादुलशहर की रहने वाली थी। सादुलशहर से रावला की दूरी 225 किलोमीटर है। इस शादी से अंजली भी नाखुश थी और संजय भी परेशान रहता था। क्योकिं, शादी के बाद दोनों का मिलना-जुलना नहीं होता था। इस बीच अंजली ने श्रीगंगानगर में एमए की पढ़ाई करने का बहाना बनाया और इस बारे में पति आशीष से बात की। पढ़ाई के बहाने श्रीगंगानगर जाना चाहती थी अंजली ने श्रीगंगानगर जाकर पढ़ाई करने के बारे में कई बार आशीष की मिन्नते की, लेकिन आशीष ने अंजली की एक नहीं सुनी और श्रीगंगानगर रहने के लिए स्पष्ट मना कर दिया। जिसके बाद अंजली नाराज हो गई। अंजली, संजय से फोन पर बात करती रहती थी। इसी दौरान पति आशीष के श्रीगंगानगर में पढ़ाई के लिए मना करने की बात अंजली ने संजय को बताई थी। अंजली मायके जाने के बहाने संजय से मिलती थी। करीब 16 दिन पहले वह मायके गई हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक साथ मिलकर अपने पति आशीष को जान से मारने की प्लानिंग बनाई। आशीष ने तीन दिन पहले ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर नौकरी जॉइन की थी। नहीं मरा तो गला घोंटा आशीष कुमार के शव का पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश गहन ने मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। डॉ. गहन ने बताया कि आशीष के सिर पर पीछे तथा माथे पर गंभीर चोट के निशान हैं। ताबड़तोड़ वार करने के बाद भी आशीष की सांसें चल रही थी तब उसका गला दबाया गया है। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। गले पर मिले निशान इसकी पुष्टि करते हैं। शादी और हत्या की पूरी कहानी पीहर से लौटी और घूमने के बहाने ले गई परिजनों ने बताया- आशीष की शादी तीन महीने पहले सादुलशहर (श्रीगंगानगर) की अंजली (23) से हुई थी। अंजली अपनी शादी से खुश नहीं थी और शादी के कुछ दिनों बाद ही पीहर लौट गई। वहां उसने पुराने प्रेमी संजय उर्फ संजू के साथ मिलकर आशीष के मर्डर की प्लानिंग की। अंजली ससुराल लौटी। रोजाना की तरह रात में खाना खाने के बाद घूमने का बहाना बनाकर आशीष को सड़क पर सुनसान जगह पर ले गई। झाड़ियों में छिपा था बॉयफ्रेंड 30 जनवरी की रात को उसने प्रेमी संजय को फोन कर बुलाया। संजय अपने साथियों रोहित उर्फ रॉकी, बादल उर्फ सिद्धार्थ को साथ लेकर आशीष के घर से 200 मीटर दूर गांव को जाने वाली सड़क पर पहुंचे और झाड़ियों में छुप गए। जब अंजली पति आशीष को लेकर वहां पहुंची तो अंजली के इशारे पर आरोपियों ने आशीष पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। उसे बेहोश कर दिया। बॉयफ्रेंड और साथियों को भगाया इसके बाद गले में मफलर डालकर आशीष का गला घोंट दिया, जिससे आशीष की मौत हो गई। हत्या के बाद अंजली ने आशीष का मोबाइल और अपने कान के झुमके आरोपियों को देकर उन्हें मौके से भगा दिया, जिससे घटना को लूट या एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। पुलिस को अंजली भी बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस दोनों को रावला सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।
हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शादी के 3-महीने बाद प्रेमी से करवाई पति की हत्या:लाठी-डंडों से पीटा, फिर मफलर से गला घोंटा; पत्नी पास में खड़ी होकर देखती रही श्रीगंगानगर में युवक की हत्या लव अफेयर में पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी। प्रेमी और उसके साथियों ने युवक को बीच सड़क लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद मफलर से गला घोंट दिया। युवक का शव सड़क पर मिला था। वहीं उसके पास ही पत्नी बेहोश पड़ी थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को पत्नी-प्रेमी समेत 4 चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *