राजनांदगांव में सट्टा-पट्टी खिलाते दो गिरफ्तार:पुलिस ने लखोली में दबिश देकर की कार्रवाई, मुख्य आरोपी भी हिरासत में

राजनांदगांव में जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर सट्टा संचालन करने वाले मुख्य सरगना को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि, लखोली स्थित अटल आवास मुरूम खदान के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर पैसों का दांव लगवा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कलीम खान (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कलीम के पास से 340 रुपए कैश, सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन और एक मोबाइल जब्त किया गया। मुख्य आरोपी भी हिरासत में पूछताछ के दौरान कलीम ने खुलासा किया कि वह नवागांव निवासी नीलकंठ जायसवाल उर्फ बंटी (32) के लिए काम करता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बंटी को भी हिरासत में ले लिया। उसके पास से भी एक मोबाइल बरामद हुआ है। इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *