तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल:दो युवकों के पैर में फ्रेक्चर, हॉस्पिटल में भर्ती; बांसवाड़ा के आंबापुरा में हादसा

बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के नादिया गांव में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में टक्कर के कारण बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को महात्मा गांधी (MG) अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि आंबा खोरा निवासी दलीचंद, करण और रकमचंद किसी काम से गेमन पुल आए थे। दोपहर में जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी नादिया गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। ​दो युवकों के पैरों में फ्रैक्चर
हालत गंभीर होने पर घायलों को वार्ड में भर्ती कर लिया है। ​करण और रकमचंद के पैरों में फ्रैक्चर आया है, जिसके चलते डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया है।​ दलीचंद के कमर सहित शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं, फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *