ट्रेन में बुजुर्ग यात्री की हार्ट अटैक से मौत:भाटापारा स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बिलासपुर-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग यात्री नरेंद्र तेजनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे और जीआरपी की तत्काल कार्रवाई के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना ट्रेन के कोच संख्या 20 में सीट नंबर 65 पर हुई। यात्री नरेंद्र तेजनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और सहयात्रियों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उन्होंने तुरंत ट्रेन स्टाफ को इसकी सूचना दी। ट्रेन स्टाफ ने तत्काल नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही यात्री की मौत रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भाटापारा स्टेशन पर रोका। स्टेशन पर पहले से तैनात रेलवे और जीआरपी की टीम ने यात्री को ट्रेन से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही यात्री की मौत हो चुकी थी। भाटापारा जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। पंचनामा तैयार करने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में इसे प्राकृतिक मौत का मामला बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *