प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत के बाद लोगों में आक्रोश:बालोतरा में अस्पताल के बाहर दिया धरना, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बालोतरा में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव फैल गया। मृतक की पहचान बालोतरा निवासी गुलाब तेली पुत्र हनीफ खान तेली के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें नाहटा हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को हत्या की आशंका घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई बाबु खान ने आरोप लगाया कि गुलाब तेली की सामान्य मौत नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की सूचना मिलने पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जबकि परिजन दोषियों की गिरफ्तारी और सच्चाई सामने लाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *