अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:संसद में राहुल गांधी का माइक बंद करने का विरोध, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का जलाया पुतला

अजमेर में बुधवार को यूथ कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बजरंगगढ़ चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला जलाकर विरोध किया। यूथ कांग्रेस ने संसद में चीन नीति को लेकर आवाज उठा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का माइक बंद करने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि भारत के पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद की पुस्तक में चीन द्वारा भारतीय सीमा में टैंक घुसपैठ के गंभीर घटना का स्पष्ट उल्लेख है। पुस्तक के अनुसार जब सेना ने तत्काल निर्णय की आवश्यकता बताई तब राजनीतिक नेतृत्व की ओर से स्पष्ट निर्देश नहीं मिले और देश के प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध ली और चीनी सेना के हमारे भारत देश की और बढ़ते कदमों को नजर अंदाज कर दिया। यह एक चिंतन जनक विषय है। मल्होत्रा ने कहा कि इस मुद्दे को जब संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाया तो लोकतंत्र की हत्या करते हुए उनका माइक बंद कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चीन के सामने सरकार ने डर के कारण चुप्पी साधी हुई है। यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र दोनों पर सीधा हमला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विषय पर देश के सामने स्पष्ट जवाब दें संसद में चर्चा से भागना बंद करें और देश की जनता के समक्ष आकर पुरी सेना और जनता से इस कृत्य की माफी मांगनी चाहिए। इसके विरोध में आज यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का पुतला जलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *