फलोदी में ‘सक्षम नारी’ अभियान:ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए गाड़ी को हरी झंडी, महिलाओं को 16 श्रेणियों में बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने महिलाओं और बालिकाओं के क्षमतावर्धन के लिए पंचायत समिति सभागार में ‘सक्षम नारी’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न श्रेणियों में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया और अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया। कलेक्टर ने बालिकाओं से किया संवाद कलेक्टर ने इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक बालिकाएं और महिलाएं फलोदी स्थित सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग कार्यालय या संपर्क नंबर 2925-356883 पर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग ने जिले की महिलाओं और बालिकाओं को 16 श्रेणियों में क्षमतावर्धन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पशुपालन और कृषि आधारित आजीविका क्षेत्र के लिए पशु प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल और उत्पादकता बढ़ाकर घरेल आय में वृद्धि करने हेतु मूलभूत प्रशिक्षण शामिल है। वोकेशन कोर्स का प्रशिक्षण दिया अन्य श्रेणियों में संचार और व्यक्तित्व विकास, खाद्य प्रसंस्करण, गृह आधारित सूक्ष्म उद्यम, बेकरी और फास्ट फूड निर्माण, डेयरी और दुग्ध उत्पाद मूल्य संवर्धन, सतत पैकेजिंग पर्यावरण अनुकूल उत्पाद, जैव अपघटन उत्पाद निर्माण, हस्तशिल्प पारंपरिक कारीगरी, मिट्टी एवं मृण्मय उत्पाद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ड्राइविंग कौशल, वित्तीय एवं बैंकिंग, डिजिटल एवं कंप्यूटर कौशल, सिलाई सुई कढ़ाई कौशल, ब्यूटी पार्लर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उद्यम से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं, तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के वोकेशन कोर्स का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के दौरान, जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इस अवसर पर बीडीओ ललित कुमार गर्ग, महिला एवं बाल विकास उप निदेशक प्रवेश कुमार सोलंकी, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चंद्रवीर सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *