रतनगढ़ में विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन:14 फरवरी को पोद्दारों की बगीची में होगा विशाल आयोजन

शास्त्री नगर स्थित पोद्दारों की बगीची में 14 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए बुधवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संतोषदास की बगीची के संत मस्तगिरि महाराज उपस्थित रहे। संत मस्तगिरि महाराज ने सभी सनातन प्रेमियों से इस विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों में हिंदू धर्म के संस्कारों और शिक्षा का बीजारोपण करना है। आयोजन के लिए बस्ती के प्रत्येक हिन्दू घर में पीले चावल और निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। महाराज ने जातिगत विभेदों और राजनीतिक वैमनस्यताओं से ऊपर उठकर सम्मेलन में शामिल होने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्र को जीवन में प्रथम स्थान पर रखने का संदेश भी दिया। संत मस्तगिरि महाराज ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमने भारत की पावन देवभूमि पर जन्म लिया है, जहां सबके कल्याण की मंगलकामना करने वाली और पूरी पृथ्वी को अपना कुटुम्ब मानने वाली सर्वश्रेष्ठ सनातन हिन्दू संस्कृति है। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत ने सभी कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मदनलाल कम्मा, सीताराम बबेरवाल, किशनलाल गहलोत, मोहनलाल बबेरवाल, कैलाश चौधरी, वासुदेव चाकलान, देवकिशन सोनी, किशनलाल जांगिड़, गोपाल दर्जी, जगनाराम सोडा, विकास कौशिक, निलेश कुमार इंदौरिया, रवि इंदौरिया, महेश शर्मा, केसर देवी, ताराचंद शर्मा, मनोज सारस्वत, महेश कुमार लुंडीया, सुरेश सेवदा, नवरत्न महर्षि, नवरत्न कम्मा, हिमांशु मालपुरिया, चंद्रकला देवी, राजेश्वरी देवी और सरोज देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *