भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भवानीशंकर पाईवाल का जयपुर से बीकानेर जाते समय रतनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा, दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पाईवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया था। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा के सुशासन में पेपर लीक माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार रोजगार कैलेंडर के माध्यम से युवाओं को रोजगार की गारंटी दे रही है। पाईवाल ने भाजपा शहर मंडल द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुण पंचलगिया ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, गोपाल कृष्ण, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, सुशील इन्दौरिया, निरंजन रुंथला, सुभाष भूण, भीवराज प्रजापत, किशनलाल घोडेला, हनीफ खत्री, स्वरूप सिंह, सलीम खान, पृथ्वी सिंह, योगेश प्रजापत, योगेश सारस्वत, दीपचन्द प्रजापत, गोविन्द कठोड़, महेन्द्र उपाध्याय, श्याम मेघवाल, महेश इन्दौरिया, कन्हैयालाल स्वामी, साबिर गौरी, हनुमान सिंह, रामकिशन गौरीसरिया, विमल शास्त्री, चतुर्भुज प्रजापत, नदीम चेजारा व किशन भाटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


