गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 49 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना:राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जत्था रवाना

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 49 श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा श्री रामलला के दर्शन के लिए आयोजित की गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से श्रद्धालुओं के वाहन को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा और श्याममणि राठौर ने श्रद्धालुओं को मिठाई खिलाकर मंगलकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह योजना आमजन को अयोध्या धाम में श्री रामलला के दिव्य दर्शन कराने का एक सराहनीय प्रयास है, जिससे लोग सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के दर्शन को लेकर अपना उत्साह भी प्रकट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *