सलूंबर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:100 किलो से ज्यादा एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की

सलूंबर जिले में आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।दुधर रोड स्थित मैसर्स फर्म पर खाद्य सुरक्षा टीम ने निरीक्षण कर लगभग 100 किलो अवधि पार (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री जब्त की,जिसे गवाहों की मौजूदगी में जनहित में खड्डे में डालकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर डॉ.टी. शुभमंगला के आदेश तथा जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निर्देशानुसार की गई। अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म में सिंघाड़ा आटा,अचार,पापड़,दलिया,सुपारी एवं विभिन्न ब्रांड की चाय पत्ती सहित कई खाद्य पदार्थ अवधि पार पाए गए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि फर्म पर पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, कार्यरत फूड हैंडलर्स के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे तथा साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई।इस पर फर्म के प्रोपराइटर को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।नोटिस की पालना नहीं करने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। नमकीन और काजू के सैंपल लिए कार्रवाई के दौरान फर्म से पाम तेल में निर्मित नमकीन एवं काजू के दो नमूने लिए गए।इसके अलावा आशीर्वाद गार्डन के पास स्थित ऋषभ एजेंसी से बालाजी ब्रांड के नमकीन एवं कोटेड वेफर्स के दो नमूने भी संग्रहित किए गए।यहां भी पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और खाद्य कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं पाए गए,जिस पर फर्म को भी इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जाएगा। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भेजा गया है।रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी डॉ.परमार ने बताया- क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण व नमूनीकरण अभियान चलाया जारहा है,ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे खाद्य अनुज्ञापत्र बनवाकर ही कारोबार शुरू करें,अनुज्ञा पत्र को फर्म में प्रदर्शित रखें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें,नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएं तथा सभी फूड हैंडलर्स के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाएं निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *