सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत:डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, पिता बोले- कोई उसका पीछा कर रहा था

कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। चालक ऑटो लेकर कोटा से अपने गांव अरण्डखेड़ा जा रहा था। डीसीएम पुलिया, मल्टीमेटल के पास अचानक ऑटो पलट गया। घायल को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना रविवार देर रात 11 बजे के आस-पास की है। उद्योग नगर थाना एसआई मोहम्मद इब्राहिम ने बताया- हादसे में ऑटो चालक छीतरलाल (30) की मौत हो गई। चह अरण्डखेड़ा का रहने वाला था। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। पिता रामस्वरूप में बताया- छीतर 5-7 साल से ऑटो चला रहा था। वह रोज ऑटो लेकर कोटा से गांव आता था। रविवार रात को भी वो गांव लौट रहा था। उसका कोई पीछा कर रहा था। हड़बड़ाहट में उसका ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी। घायल हालात में पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो। छीतर की 5 साल पहले शादी की थी। उसकी पत्नी अभी गर्भवती है। छीतर ने स्टेशन निवासी किसी व्यक्ति से पैसे उधार ले रखे थे। कुछ दिन से वह व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *