सतना पुलिस को रीवा के युवक ने दी धमकी, VIDEO:चित्रकूट जाने की जिद पर अड़ा, बघेली में बोला- तुमही त देखब हम

सतना में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस के साथ एक युवक की बहस का वीडियो सामने आया है। रविवार को सतना बायपास पर हुई इस घटना में रीवा का एक युवक पुलिस को धमकी देता नजर आया। घटना बगहा बायपास की है। सूबेदार पूनम रावत और अन्य पुलिसकर्मी गाड़ियों की भीड़ नियंत्रण में लगे थे। एक सफारी वाहन (MP 17 CB 8267) को रोककर जब पूछताछ की गई, तो उसमें सवार युवक ने चित्रकूट जाने की बात कही। पुलिस ने वाहनों की अधिक भीड़ के कारण चित्रकूट जाने पर लगी रोक की जानकारी दी और कुछ समय इंतजार करने को कहा। झूठ पकड़े जाने पर पुलिस से की बहस युवक ने खुद को चित्रकूट का निवासी बताया, लेकिन आधार कार्ड चेक करने पर वह रीवा का निकला। झूठ पकड़े जाने पर वह बहस करने लगा। जब पुलिस ने उसे चित्रकूट जाने से रोका, तो वह बघेली भाषा में “तुमही त देखब हम” कहते हुए धमकी देकर चला गया। पुलिसकर्मियों ने इस घटना को सहजता से लिया। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस स्टाफ की ओर से इस धमकी की कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो आज सोमवार को सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *