बेटे की रछवाई घोड़े पर निकालने एसपी से मांगी मदद:दबंगों के विवाद करने की आशंका, दमोह में तहसीलदार पुलिस के साथ गांव पहुंचे

दमोह जिले के पटेरा तहसील के कुआंखेड़ा गांव में बंसल परिवार ने अपने बेटे की ‘रछवाई’ घोड़े पर निकालने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें गांव के दबंगों से विवाद की आशंका है। इस संबंध में बुधवार दोपहर एससी महासभा ने एसपी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि नंदू पिता झल्लू बंसल की रछवाई 5 फरवरी को घोड़े पर गांव में निकाली जानी है। परिवार ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस गांव पहुंची ज्ञापन मिलने के बाद एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने हटा पुलिस को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बुधवार रात पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी भी गांव पहुंचे और बंसल परिवार की उपस्थिति में ग्रामीणों से बातचीत की। गांव में परिवार पहली बार घोड़े पर रछवाई निकालना चाहता छकोड़ी बंसल ने बताया कि वे अपने नाती नंदू की रछवाई गुरुवार को घोड़े पर निकालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके गांव में आज तक किसी की रछवाई घोड़े पर नहीं निकली है, और वे पहली बार यह परंपरा शुरू कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि इस पहल पर गांव के कुछ दबंग विवाद कर सकते हैं। हालांकि, छकोड़ी बंसल ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी ने सीधे तौर पर कोई धमकी नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ एहतियात के तौर पर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उनके नाती की लगून 24 जनवरी को हुई थी और शादी 5 फरवरी को निर्धारित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *