15-16 फरवरी को जगदलपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला:निजी कंपनियों को युवाओं से जोड़ने का मौका, 8 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

बस्तर संभाग के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 15 और 16 फरवरी को विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले का उद्देश्य निजी क्षेत्र की कंपनियों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर लाना है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को सीधे रोजगार के अवसर मिल सकें। आयोजन में भाग लेने वाले नियोक्ताओं के लिए यह मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आवेदन करने वाले 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। रोजगार विभाग ने निजी क्षेत्र की सभी इच्छुक कंपनियों, संस्थाओं और नियोजकों से 8 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो नियोक्ता अपनी संस्था में रिक्त पदों की पूर्ति करना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित प्रपत्र में रिक्तियों की जानकारी देना अनिवार्य होगा। आवेदन के लिए कई विकल्प नियोक्ता आवेदन की जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल माध्यम से भी आवेदन की सुविधा दी गई है।
ई-मेल: ddirempl@gmail.com
पोर्टल: erojgar.cg.gov.in पंजीयन अनिवार्य रोजगार विभाग के उप संचालक जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए निजी क्षेत्र के नियोजकों का पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के दौरान संस्था से कुछ आवश्यक जानकारियां ली जाएंगी, जिनमें संस्था प्रमुख का नाम, जीएसटी नंबर या फर्म पंजीयन, पैन नंबर या टेन नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी, शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *