यमुना पर न बोलते तो 5-7 सीटें ज्यादा जीतते केजरीवाल:भोपाल में केंद्रीय मंत्री खट्‌टर बोले-बयान महंगा पड़ा; कहा-टॉप थ्री क्लीन सिटी की अलग लीग बनेगी

हरियाणा के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि अगर केजरीवाल यमुना में जहर वाला बयान न देते तो 5-7 सीटें ज्यादा जीतते। रविवार को भोपाल में खट्टर ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 2025 का चुनाव यमुना को साफ करने के बाद ही लड़ूंगा। यमुना साफ नहीं कर पाए तो हरियाणा पर जहर घोलने के आरोप लगा दिए। यह बयान केजरीवाल को बहुत महंगा पड़ा। वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहरी विकास मंत्री खट्‌टर ने कहा कि कई सालों से चुनिंदा शहर ही टॉप थ्री में आ रहे हैं। इसके लिए अब नई व्यवस्था बनाई जा रही है। टॉप थ्री शहरों की अलग से लीग बनाकर उनके बीच प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। जो शहर पास नहीं होंगे, उन्हें बाहर सामान्य कैटेगरी में रखा जाएगा। अभी हम विकासशील देश, आगे बढ़ रहे हैं
केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए मनोहर लाल खट्टर कहा कि देश में 2014 से लगातार हम तीसरी बार सरकार बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। 2047 में देश को आजाद हुए 100 साल हो जाएंगे। उस समय देश विकसित श्रेणी में आना चाहिए। विकसित श्रेणी के कुछ टर्म होते हैं। अभी हम विकासशील देश हैं। उसमें हम आगे बढ़ रहे हैं। समय और जरूरत के हिसाब से नई योजनाएं
खट्‌टर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की खासियत है कि वह समय और जरूरत के हिसाब से नई स्कीम लेकर आते हैं। पुरानी स्कीम कितनी कारगर है उसके हिसाब से उसे आगे बढ़ाते हैं। चार वर्गों को चार जातियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। देश के अंदर आर्थिक दृष्टि से कंट्रीब्यूट करने वाला वर्ग व्यापारी, उद्योगपति और एक्सपोर्टर्स हैं। बजट में उनका भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि हर जिला अस्पताल में डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। बिग वर्कर आज जो होम डिलीवरी की सर्विस करते हैं, इनके लिए श्रम पोर्टल बनाया है। उनको हेल्थ केयर मैनेजमेंट से लेकर असंगठित श्रमिकों को 30 करोड़ वर्कर्स को इस पर रजिस्टर किया जा चुका है। 60 साल की आयु के बाद पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। इनका दो लाख रुपए का बीमा कराया गया है। स्वच्छता के लिए टॉप थ्री शहरों की अलग लीग बनेगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा जब भी रैंकिंग की बात आती है तो स्वच्छता के मामले में इंदौर पहले नंबर पर आता है। 6-7 सालों से लगातार पहले नंबर पर आ रहा है। बल्कि कुछ लोगों को यह परेशानी हो गई कि अगर फर्स्ट में एक ही शहर को आना है, तो हम क्यों कम्पीट क्यों करें। उसका हम रास्ता निकाल रहे हैं कि पिछले चार सालों से फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड आने वाले शहरों के लिए अलग लीग बनाएंगे। जो शहर इन चार सालों में फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड आए उनमें जो सबसे नीचे रहेगा ,उसे इस लीग से बाहर कर दिया जाएगा। वो शहर नए शहरों के साथ कम्पीट करेगा। इससे नए शहर जो प्रयास कर रहे हैं, उनमें से फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड आ सकेंगे। कहते थे- यमुना साफ करने के बाद ही चुनाव लड़ूंगा
खट्टर ने कहा कि पानी का विवाद तो हर स्टेट में है। केजरीवाल ने कहा था कि 2025 का चुनाव यमुना को साफ करने के बाद ही लडूंगा। यमुना साफ नहीं कर पाए तो हरियाणा पर जहर घोलने के आरोप लगा दिए। यह बयान केजरीवाल को महंगा पड़ा। अगर ये बयान न देते तो 5-7 सीटें ज्यादा सीटें जीत सकते थे। सीएम बोले- होम स्टे वालों को भी लोन देने वाले हैं
केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश को लेकर किए गए प्रावधानों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कपास उत्पादन की बात बजट में जुड़ी है। इसमें एमएसएमई से लेकर हैवी इंडस्ट्री, कपड़े से बने उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट्स, यहां तक की हमारी लाडली बहना योजना भी आ गई। जिसमें हमने साढ़े बारह सौ रुपए देने और 5000 तक आय बढ़ाने की बात कही। ये खबर भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह बोले- केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की हार को लेकर कहा कि जब वहां शीला दीक्षित की सरकार हुआ करती थी तो केजरीवाल उनका दुष्प्रचार करते थे। उन्हें भ्रष्टाचारी बताते थे, जबकि केजरीवाल खुद सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। उन पर अब तक भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं। इसलिए वे हार गए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *