सीहोर जिले के श्यामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे खाटू श्याम से नागपुर जा रही यात्री बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्रियों में से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीओपी पूजा शर्मा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसा ड्राइवर के ओवरटेकिंग करने के कारण हुआ थी। ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बता दें, श्यामपुर क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे एक दिन पहले दोराहा जोड़ पर तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण एक कार पलटी थी, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे।


