चंदनकियारी | विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चंदनकियारी में कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को कैंसर से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था। दंत चिकित्सक डॉ. नेहा वर्मा ने ओरल कैंसर के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी नैना केरकेट्टा ने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके अलावा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई।


