ईमानदार व विकास के प्रति सचेत हो अपना जनप्रतिनिधि

दुख-दर्द समझने वाला हो जनप्रतिनिधि : अमित क्षेत्र का जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो क्षेत्र में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के साथ सबके दुख दर्द को भी समझे। एक जनप्रतिनिधि को निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना चाहिए। वह हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहे है। साथ ही कमजोर व जरूरतमंदों की आवाज बनकर साथ दे। समाज उपयोगी कार्य करें। जनप्रतिनिधि में जनता के कार्यों के प्रति लगन, उत्साह, बदलाव करने की सोच, शिक्षित व विकासवादी विचारों के कारण हम सभी युवा साथियों के साथ मिलकर चले। ऐसा नेता चाहिए, जो समाज का मान सम्मान करें। जनता के सुख-दुख में खड़े रहकर विश्वास पैदा करें। जन-जन के लिए मिलनसार व्यक्तित्व का हो। साथ ही युवा वर्ग के साथ अच्छा तालमेल रखे। शिक्षित विकासवादी सोच, कमजोर और जरूरतमंदों की ताकत हो। तभी जनता का भला होगा। बोकारो | चास नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। गैर दलीय चुनाव होते हुए भी सभी पार्टियों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं आम लोगों के अलावा युवा मतदाताओं की भी पारखी नजर प्रत्याशियों पर है। अधिकांश युवा मतदाताओं की चाहत है कि जनप्रतिनिधि एजुकेटेड हो, लोगों की सुनने वाला और समस्याओं के समाधान त्वरित हो। दूरदर्शी दृष्टि वाला हो। स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार की व्यवस्था हो : सुजित्रा क्षेत्र का जनप्रतिनिधि ईमानदार, सुलभ और विकास के प्रति समर्पित होना चाहिए। उसे स्थानीय समस्याओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की समझ हो। जनता की बात सुनने के लिए हमेशा उपलब्ध रहे और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करे। एक आदर्श प्रतिनिधि को दूरदर्शी होना चाहिए, जो चुनावी वादे पूरे करें और जनता के विश्वास का सम्मान करे। सुलभ और संवेदनशील हो, जो चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच उपलब्ध रहे, न कि अदृश्य हो जाए। जो भ्रष्टाचार से दूर रहे और जिसका ध्यान केवल सर्वांगीण विकास पर हो। क्षेत्र की समस्याओं, बेरोजगारी, खराब बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करे। विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करे ताकि उनका लाभ सही पात्र तक पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *