लुधियाना में विवाहिता लापता:पति ब्यूटी सैलून पर छोड़ कर गया था, 4 महीने पहले हुई शादी, हरियाणा के युवक पर आरोप

पंजाब के लुधियाना में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया था। थाना दरेसी की पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर एक व्यक्ति पर मामला भी दर्ज किया है। पत्नी को ब्यूटी सैलून में मेकअप करवाने के लिए पति लेकर आया था। उसे छोड़कर जब वह 2 घंटे बाद वापस लेने गया तो महिला वहां नहीं थी। उसी काफी तलाश की लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। रहस्यमय ढंग से महिला के लापता होने के कारण उसके पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने BNS की धारा 127(6)के तहत मामला दर्ज किया है। 24 जनवरी को हुई घटना पुलिस को जानकारी देते हुए छावनी मोहल्ले के रहने वाले रुपिंदर सिंह ने बताया कि वह पत्नी सुखसिमरन कौर (उम्र करीब 21 वर्ष) 24 जनवरी को शाम करीब 4:15 बजे मेकअप करवाने के लिए गली नंबर 9 स्थित ड्रीम सैलून, न्यू शिवपुरी में छोड़ कर आया था। करीब दो घंटे बाद जब वह उसे लेने पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि रीतिक उरी नाम का शख्स जो मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला उसे अपने साथ ले गया है। रीतिक यहां लुधियाना में नजदीक ग्रीन लेंड स्कूल सैक्टर 32 में रहता है। उसने उसकी पत्नी को अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए कहीं छुपाकर रखा हुआ है। 3 से 4 महीने पहले हुई शादी
उधर, इस मामले में ASI सुखदेव सिंह ने कहा कि महिला की करीब 3 या 4 महीने पहले शादी हुई है। महिला के मायके पक्ष वालों को भी सूचना दी हुई है। पुलिस सभी एंगलों से जांच कर रही है। जल्द इस केस को सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस को जो सीसीटीवी मिली है उसमें महिला पार्लर से बाहर अकेली जाती नजर आई है। आगे वह कहां और किसके साथ गई इस संबंधी अभी जांच जारी है। अभी कई अन्य सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *