14 मार्च को मुंगेली में साल के पहले नेशनल लोक अदालत का आयोजन

भास्कर न्यूज | मुंगेली राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वावधान में जिले में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिजा देवी मेरावी ने जिला न्यायालय परिसर में बैंकों एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में न्यायाधीश मेरावी ने बैंकों एवं बीमा कंपनियों को लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंकों से कहा कि वे प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत करें तथा प्रकरणों के निराकरण पर मिलने वाली छूट और लाभ की जानकारी पक्षकारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं, ताकि आपसी समझौते के माध्यम से अधिक मामलों का समाधान हो सके। साथ ही बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में लंबित क्लेम प्रकरणों के जल्द, सरल व सौहार्दपूर्ण निराकरण पर चर्चा की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुंगेली जसविंदर कौर अजमानी मलिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कंचन लता आचला, अधिवक्ता टीकम चंद्राकर सहित बैंक अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *