मोहाली | ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बुधवार को पीबी-65 बीएन सीरीज के फैंसी नंबर की दूसरी ऑक्शन की। 3 फरवरी सुबह 9 बजे से बोली का प्रोसेस शुरू हो गया था, जो 4 फरवरी को दोपहर 2:59 मिनट तक चला। बोली के दौरान फैंसी नंबर को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। 0008 को छोड़कर पहली ऑक्शन में 0001 से 0009 के बीच के सभी नंबर ऑक्शन हो गए थे। बुधवार को 0008 नंबर के लिए बोली देखने लायक थी। अंत के 10 मिनट में 0008 नंबर के लिए 2.69 लाख बोली बढ़ी। दोपहर 2:50 मिनट पर 0008 नंबर के लिए 3.14 लाख तक बोली लगी थी, लेकिन आखिरी के मिनट में यह बोली 5.83 लाख तक पहंुची। इसके अलावा डबल डिजिट के 0013 नंबर के लिए 1.24 लाख और 0011 के लिए भी 1,02,000 की बोली लगी।


