हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल, चालक पर केस

होशियारपुर | सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मार कर जख्मी कर ​ि दया। । घटना को लेकर थाना मेहटियाना में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि गांव खनौड़ा के हरप्रीत राम ने बयान दर्ज करवाएं की 9 दिसंबर की रात वह अपनी भांजी के साथ घर जा रहा था। इस दौरान वह करियाने की दुकान से मूंगफली लेने के लिए रुक गया। इसी दौरान सामने से एक कार जिसको जरमियां उर्फ बॉबी निवासी खनौड़ा चला रहा था, उसने तेज रफ्तारी और लापरवाही के साथ उसको कार से टक्कर दे मारी। इस हादसे में कार का एक टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया। मौके पर परिजनों और राहगीरों ने उसको सिविल हॉस्पिटल करवाया। पुलिस ने हरप्रीत के बयान दर्ज कर जरमियां उर्फ बॉबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *