नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज

होशियारपुर | 17वीं सीनियर स्टेट नेटबॉल पुरुष और महिला चैंपियनशिप के लिए जिला होशियारपुर के ट्रायल आज लाजवंती आउटडोर स्टेडियम टांडा बाईपास में लिए जाएंगे। जिला नेटबॉल एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी भूपिंदर सिंह ने बताया कि जिन खिलाड़ियों में ट्रायल में हिस्सा लेना है। वह 5 फरवरी को शाम 5 बजे लाजवंती स्टेडियम में नेटबॉल ग्राउंड में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया पंजाब नेटबॉल एसोसिएशन की तरफ से स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप 7 और 8 फरवरी 2026 को एसडी कॉलेज बरनाला में करवाई जा रही है ।ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपनी रिहायश का सबूत आधार कार्ड आदि साथ लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *