गिद्दड़बाहा | थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली गोलियों सहित काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई अशोक कुमार ने साथी कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान जब गांव गिद्दड़बाहा से चुंगी की ओर लिंक रोड होते गांव फरकसर की तरफ जा रहे थे, तो नहरी कॉलोनी वाले फाटक के पास एक युवक लिफाफा पकड़े आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वह लिफाफा जमीन पर फेंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर उसके द्वारा फेंके लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं। काबू किए युवक की पहचान कमल के रूप में हुई है।


