गिरिधर गोपाल मंदिर में भक्तों ने श्रद्धाभाव से हवन में आहुतियां डालीं

जालंधर | गिरिधर गोपाल मंदिर चरणजीतपुरा में माघ माह के उपलक्ष्य में महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से श्रद्धापूर्वक हवन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान अमृत मक्कड़ ने की। मंदिर परिसर में विद्वानों ने विधिवत पूजन करके भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। हवन के बाद भक्तों ने भजनों का गुणगान करके माहौल भक्तिमय बना दिया। यहां दीपक अग्रवाल, एकता अग्रवाल, नरेश महाजन, दीपक महेंद्रू, गौरी महेंद्रू, संतोष, प्रवीण कोहली, जनक शर्मा, अविनाश सराफ, भोली पुरी, किरण अग्रवाल समेत काफी ज्यादा गिनती में श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *