बालाजी महाराज की चौकी में झूमे श्रद्धालु, उत्साह से जयकारे लगाए

जालंधर | श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में श्री बालाजी महाराज की चौकी श्रद्धापूर्वक करवाई गई। विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में दीपक सरगम एंड पार्टी ने हनुमान चालीसा के बाद ‘सेवा सिमरन करके असां उम्र बितानी है’, ‘मेरे मन में बसे हैं राम’, “झूम-झूम नाचे देखो वीर हनुमाना’ व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *