जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत ने कहा-कभी इस और ध्यान नहीं दिया

गुरदासपुर | जिले का मुख्य शिक्षा कार्यालय, जहां हर दिन सैकड़ों शिक्षक और पंजाबी भाषा प्रेमी आते हैं। लेकिन कार्यालय की दीवारों पर पंजाबी भाषा में लिखे में स्लोगन पंजाबी भाषा का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक स्लोगन जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय की दीवार पर लिखा है, जो साबित करता है कि यहां बड़ी संख्या में लोग पंजाबी भाषा की उपेक्षा करते हैं और केवल अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए स्कूल कार्यालयों में आते हैं। हालांकि दीवार पर लिखे स्लोगन शब्द अनुवाद मात्र हैं, लेकिन गुरदासपुर शिक्षा विभाग ने अनपढ़ और ‘अंगूठा जैसे गलत’ शब्दों का इस्तेमाल करके अपनी पंजाबी विरोधी नीति का सबूत दिया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत ने कहा कि कभी इस और ध्यान नहीं दिया आप के बताने पर ही उन्हें पता चला हैं। अगर स्लोगन गलत लिखा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *