दिनभर खिली रही धूप, पारा 21 डिग्री पहुंचा

भास्कर न्यूज | पठानकोट दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में 24 घंटे के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक आसमान पूरी तरह से साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान लगाया है। उधर, मौसम में आए बदलाव के बीच लोग पार्कों और छतों में बैठ कर धूप सेकते नजर आए। इससे पहले सुबह 9 बजे से ही आसमान में धूप खिलने का सिलसिला शुरू हुआ और दिनभर तेज धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत रही। तेज धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि शाम पांच बजे के बाद हवाएं चलने की वजह से ठंड दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *