रोपड़। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सेहत सुविधाएं देने के उद्देश्य के साथ शुरु की 10 लाख तक की सेहत बीमा योजना के तहत रोपड़ जिला के गांव मियांपुर में विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया। िजसमें विधायक दिनेश चड्ढा विशेष तोर पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और अपनी टीम के साथ बातचीत करते स्पष्ट हिदायतों को जारी की कि सभी योग व्यक्ति का सेहत बीमा योजना कार्ड बनाना यकीनी बनाया जाए और किसे को भी रजिस्ट्रेशन दौरान किसे तरह की परेशानी का सामना ना करने पड़े। सरकार की यह योजना गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और इसका लाभ सभी तक पहुंचना चाहिए। टीम मेंबरों ने लोगों को योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी।


