पुराने स्केल, पेंशन और भत्ते बहाली मोर्चा पंजाब ने संगरूर रैली की तैयारी को लेकर की बैठक

भास्कर न्यूज | संगरूर पुराने स्केल, पेंशन व भत्ते बहाली मोर्चा पंजाब में शामिल संगठनों की बैठक डीसी दफ्तर के पार्क में हुई। इसमें गुरदीप सिंह, अमन वशिष्ट, नीरज शर्मा, बलविंदर सिंह और कुलदीप सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से पंजाब के मुलाजिम व अध्यापक अपने अहम मसलों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार उन्हें हल करने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। उन्होंने प्रमुख रूप में 20 जुलाई 2020 से बाद भर्ती हुए मुलाजिमों पर नए थोपे स्केल रद करके पुराने स्केल बहाल करवाने और पुरानी पेंशन लागू करवाने की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की संगरूर रैली के लिए 5 से 7 फरवरी तक ब्लॉक स्तरीय बैठकें की जाएंगी। मोर्चे में शामिल संगठनों के प्रतिनिधि स्कूलों और दफ्तरों में जाकर मुलाजिमों को रैली के लिए लामबंद करेंगे। इस मौके पर रजिंदर सिंह, बिक्कर सिंह, सुखजिंदर सिंह, प्रदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, दीप बनारसी, सुखविंदर गिर, गुरप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह, दीना नाथ, मनोज कुमार, सुखबीर सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, राज सैणी, मेघ राज, गुरप्यार सिंह, गुरतेज सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *