केंद्र सरकार का बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा : बिक्रमजीत चीमा

भास्कर न्यूज | मालेरकोटला भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला प्रधान जगत कथूरिया की अगुवाई में बैठक की गई। बैठक में राज्य उप प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक के दौरान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किया गया बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के नारे पर आधारित है जो देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेश बजट डिफेंस, किसानों की आमदन, महत्वपूर्ण खनिज, डेटा सेंटर, बुनियादी ढांचा, अर्थव्यवस्था पर केन्द्रित है। इस मौके जिला प्रधान जगत कथूरिया ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। मौके पर जिला उप प्रधान हीरा सिंह, अंकु जख्मी, अंकुर कांसल, संदीप सूद, आदिश धीमान, श्वेता जैन, सरोज रानी, सुनील हंस, अनूप चोपड़ा, लियाकत अली उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *