टाइनी टॉयज इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह का शुभारंभ, पूरा सप्ताह चलेगा

पठानकोट| टाइनी टॉयज इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन विपिन गुप्ता, डायरेक्टर गौरव गुप्ता, प्रिंसिपल दिपाली हंसपाल, वाइस प्रिंसिपल परवीन शर्मा एवं अचिता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि यह सम्मान समारोह पूरे सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा। समारोह के पहले दिन जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं कल सीनियर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *