‘हर परिवार को 10 लाख फ्री इलाज की सुविधा बड़ी मदद’

भास्कर न्यूज| पठानकोट पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना, जिसमें हर परिवार को ₹10 लाख का इलाज मिलेगा, हर गरीब परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद है। अब उन्हें बीमारियों के इलाज के लिए रिश्तेदारों से पैसे मांगने या गहने बेचने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, यह बात आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया इंचार्ज और जिला प्लानिंग बोर्ड के सदस्य अशोक कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बने मुख्यमंत्री सेहत कार्ड से उनकी परेशानियां दूर होंगी। आप सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने पंजाब के आम लोगों में हिम्मत और भरोसा पैदा किया है। मुख्यमंत्री सेहत कार्ड के जरिए 10 लाख रुपए तक का मुफ़्त और कैशलेस इलाज मिलने से लोगों को अब महंगे इलाज के खर्चों से राहत मिली है। पूरे राज्य में हेल्थ कार्ड के लिए जो भारी उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *