डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों को दी फेयरवेल, सुखमन भुल्लर मिस चुनीं

पटियाला| डीएवी पब्लिक स्कूल ने 12वीं के पास आउट होने वाले छात्रों के लिए विवा ला विदा शीर्षक से एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया, जिसमें छात्रों की यादगार यात्रा और उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन समारोह से हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि स्कूल प्रिंसिपल विवेक तिवारी और विशिष्ट अतिथि अनु तिवारी का पुष्पांजलि से हार्दिक स्वागत किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर उत्सव की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। इसके बाद सांस्कृतिक और व्यक्तित्व प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल में अनु तिवारी और इंदरबीर मारिया शामिल हुई। ह्रदय शर्मा को मिस्टर डीएवी तो सुखमन भुल्लर को मिस डीएवी चुना गया। कार्यक्रम का समापन एक शानदार भांगड़ा प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *